बुधवार, 24 सितंबर 2008

हस्त मैथुन की आदत से लिंग टेढा हो गया है

यह आपने कहाँ से सीखा कि हस्त मैथुन से लिंग टेढा भी होता है? दुनिया भर में तमाम लोगों की छानबीन बताती है कि हस्त मैथुन एक प्राकृतिक क्रिया है। इसे हर स्वस्थ व्यक्ति करता है। कोई ज्यादा तो कोई कम। आज तक इससे किसी को कोई विशेष नुकसान के प्रमाण नहीं मिले हैं।
हस्त मैथुन एक सुलभ यौन क्रिया है। इससे न तो शारीरिक कमजोरी आती है न सेक्स की ताकत में कोई फर्क पड़ता है। इससे वीर्य में शुक्राणुओं की संख्या में भी कोई फर्क नहीं पड़ता। लेकिन न जाने कितने लोग इस बारे में तमाम भ्रम पाले हुए हैं।
लिंग का टेढा होना शारीरिक बनावट का मामला है। आप चिंता न करें, कई महिलाएं बताती हैं की टेढ़े लिंग वाले अधिक मजा देते हैं। आप जैसे भी हैं, भगवान की मर्जी से हैं। चिंता छोड़ें, मजे करें।

कोई टिप्पणी नहीं: