सोमवार, 29 सितंबर 2008

क्या लड़कियों की विवाह की वैधानिक उम्र कम कर दी जाय?

इंटरनेट पर किए गए एक विश्व-व्यापी सर्वेक्षण के मुताबिक लगभग तीन चौथाई लोग नहीं चाहते कि १८ वर्ष से कम आयु के लड़के-लड़कियां यौन सम्बन्ध बनायें। भारत में विवाह की वैधानिक आयु लड़कियों के लिए १८ वर्ष और लड़कों के लिए २१ वर्ष है। यौन संबंधों के लिए कोई अलग से विधान नहीं है।
इसी तरह कनाडा में वैधानिक यौन संबंधों के लिए अपेक्षित उम्र १६ वर्ष ही है। हालांकि यह भी सत्य है कि भारत में हर साल वैधानिक आयु से बहुत कम उम्र के न जाने कितने बच्चे-बच्चियों की शादियाँ होती हैं। इसी तरह कानूनी रूप से रोक के बावजूद दुनिया भर में कमसिन लड़के-लड़कियां यौन सम्बन्ध बनाते ही रहते हैं।
उल्लिखित सर्वेक्षण में भी लगभग सारे लोगों ने माना की यह मसला सामाजिक है और इसे अकेले कानूनी रूप से नहीं सुलझाया जा सकता।

कोई टिप्पणी नहीं: